पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पूरनपुर, संवाददाता। विद्युत डिवीजन कार्यालय में मंगलवार को अधिवक्ता और बिजली कर्मियों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। देर शाम तक एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता होती रही। इधर घटना के बाद विद्यु़त कर्मियों ने काम बंद कर दिया। आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पडी। घंटों तक लोग परेशानियों से जूझते रहे। विद्युत डिवीजन कार्यालय में तैनात सहायक कैशियर शिवांशु मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह करीब 11:45 बजे वह कैशरूम में विद्युत बिलों की राशि जमा कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता संजय पांडे अपने करीब आठ साथियों के साथ कैशरूम में घुस आए। सरकारी कार्य में...