एटा, मई 12 -- मंगलवार की दोपहर को डीएम अरविंद सिंह की ओर से विद्युत नगरीय वितरण खंड रेलवे रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बिल भुगतान व्यवस्था एवं शिकायत निस्तारण प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। डीएम ने कार्यालय पहुंचकर उपभोक्ताओं की ओर से जमा कराए जा रहे विद्युत बिलों तथा उनसे संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी की। इस दौरान एसडीओ दिलीप कुमार भारती ने अवगत कराया कि शासन के प्रीपेड व्यवस्था के स्थान पर पोस्टपेड व्यवस्था को पुनः संचालित कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश उपभोक्ताओं की ओर से ऑनलाइन माध्यम से विद्युत बिलों का भुगतान किया जा रहा है। इससे पारदर्शिता एवं सुविधा में वृद्धि हुई है। एक्सईएन नगरीय सत्यना...