बोकारो, मई 18 -- दामोदा। दुगदा स्थित महेश सिनेमा हॉल के पीछे विद्युत खंभा में विद्युत तार बदलने के दौरान खंभा सहित कार्य कर रहे ठेका मजदूर नागेश्वर महतो जमीन पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में सहयोगी कर्मी डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मुस्कान अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। बता चलें कि झारखंड विद्युत वितरण निगम के दुगदा महेश टाकिज के पीछे लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गत 13 मई को एलटी का तार टूट कर गिर गया था जिसके स्पर्शघात से चार मवेशियों की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- करंट लगने से खम्भे से गिरा लाइनमैन, गंभीर झारखंड विद्युत वितरण निगम के एसडीई तेनुघाट के निर्देशानुसार मेसर्स रायल इंटर प्राइजेज नामक ठेका कंपनी के द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत खंभा एवं तार को दुरुस्त...