मिर्जापुर, जून 27 -- मझवां। नगर पंचायत कछवां में प्राथमिक विद्यालय के पास मिर्जापुर-कछवां मुख्य मार्ग पर शनिवार को करंट प्रवाहित हो रहे बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। संयोगवश था कि उस समय कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया,अन्यथा भारी हादसा हो सकता था। वहीं बड़ा हादसा टलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तारों की समय-समय पर जांच नहीं होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने विभाग से पुराने तार बदलने और नियमित निरीक्षण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...