फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- नसीरपुर थाना क्षेत्र में बिजली का तार टूटने से झोपड़ी में आग लग गई। जिससे दो भैंस बुरी तरह से झुलस गई। झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। पुलिस ने फायर फाइटर को बुला आग को बुझवाया। गांव सहजादपुर द्विदौली निवासी बबलू पुत्र ओंकार सिंह की गांव के बाहर झोपड़ी पड़ी थी। बुधवार को बिजली का तार टूटकर झोंपडी के ऊपर गिर पड़ा। जिससे उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौके पर दमकल गाड़ी बुला ली। फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान झोपड़ी में बंधी दो भैंसे झुलस गई। इसके साथ झोंपडी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। राजस्व विभाग की टीम के साथ ही चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.