चंदौली, अप्रैल 5 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकूरिया गांव में रविवार की शाम बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नौगढ़ क्षेत्र में रविवार की शाम करीब सात बजे हवाओं के साथ बूंदाबादी हो रही थी। इस दौरान वज्रपात होने से टिकूरिया गांव में बिजली खंभे पर लटक रहा तार टूट कर जमीन पर गिर गया। इस बीच खेत की रखवाली करने जा रहा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय यादव बिजली संचालित टूटे तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसपर वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.