गुमला, मई 21 -- रायडीह। बिजली हाई पावर टेंशन तार चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ गुरुवार को इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई। मामला रायडीह थाना कांड संख्या 32/25 से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार फरार आरोपी सुरेंद्र भगत उर्फ टकला ग्राम उर्रू तेतरटोली थाना सेन्हा जिला लोहरदगा का निवासी है। न्यायालय के निर्देश पर रायडीह थाना के एसआई धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची। वहां विधि-सम्मत तरीके से ढोल-नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...