विकासनगर, जून 22 -- विकासनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय विकासनगर ने सहसपुर थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी के मामले में आरोपी को जमानत दे दी है। आरोपी को तीस हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इसी राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने के बाद जमानत दी गई। मामला थाना सहसपुर में दर्ज मुकदमा से संबंधित है। यह भी पढ़ें- एल्युमिनियम तार चोरी का आरोपी बरीआरोपी की गिरफ्तारी 19 मई 2026 की रात सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित एक फैक्ट्री से बिजली की तारें काटकर चोरी की गई थीं। पुलिस ने 22 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीली तार का गुच्छा और जली हुई तार बरामद की थी। जिसके बाद आरोपी ईनाम पुत्र इमरान निवासी सेलाकुई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर बरामदगी में आरोपी को जमानत नहींजमानत प्रार्थना पत्र अदालत ...