फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- नूंह, सरसमल। नूंह में बिजली तार चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टीम ने करीब एक दर्जन वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रहलाद निवासी गांव चांदपुरा, थाना गोपालगढ़ राजस्थान को काबू किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई मामलों में वांछित था। वर्ष 2024 में थाना पिनगवां क्षेत्र में एक मीट फैक्टरी को जाने वाली बिजली लाइन से करीब 5100 मीटर तार और 200 मीटर केबल चोरी कर ली गई थी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी शात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.