चतरा, दिसम्बर 7 -- चतरा प्रतिनिधि मेलाटांड़ स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तारों पर पौधों के भारी भरकम लतर चढ़ी हुई है। यह लतर बिजली तार को छु रही है, जिसपर विद्युत विभाग की नजर नहीं है। जिस स्थान पर बिजली के तार और खंबे पर लतर छू रहा है उसके आस-पास कई घर हैं। इसके आस-पास जानवर भी चरते रहते हैं। ऐसे में अगर लतर में करंट प्रवाहित होता है तो उसकी चपेट में कई लोग आ जायेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो लतर के तारों से टकराने पर करंट नीचे सड़क तक फैल सकता है, नीचे में पानी भी है, जो स्थिति को खतरानाक बना सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल लतर की कटाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.