जौनपुर, अप्रैल 7 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मटियारी गांव में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।मटियारी गांव निवासी जय कुमार गिरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 5 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही निलेश गिरि उनके घर के बिजली तार को तोड़ने लगे। विरोध करने पर निलेश गिरि ने गाली-गलौज करते हुए उनके पुत्र पंकज गिरि को लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बलदाऊ गिरि और दीपक गिरि बीच-बचाव करने लगे, आरोपी ने उनकी भी पिटाई कर दी। घटना में घायल पंकज गिरि को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया...