किशनगंज, मई 7 -- पहाड़कट्टा, निज संवाददाता। किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या-90/2026, धारा-136 विद्युत अधिनियम के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में पहला मो. यूसुफ, पिता इस्माइल, ग्राम सातमेरी थाना पहाड़कट्टा, दूसरा रजाबुल, पिता मो. हजरत, ग्राम कोलता पुल तलवाड़ी थाना पहाड़कट्टा तथा तीसरा शमशेर आलम, पिता अजहर, ग्राम सुरीभीता थाना सुखानी, जिला किशनगंज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

चोरी का सामान इस दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई विद्युत तार के कुल 12 बंडल, जिसकी लंबाई करीब 200...