बिजली तार की चोरी, किसान चिंतित
रांची, जून 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के टेरो पाकलमेड़ी गांव के सेमर चौरा के बीच कृषि कार्य के लिए लगाए गए बिजली के खंभों से अज्ञात चोरों ने तार की चोरी कर ली। घटना बुधवार रात की है। बिजली विभाग ने बेड़ो थाना में लिखित सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने तार लगाया था, जिससे आसपास की भूमि की सिंचाई होती थी। तार चोरी होने से किसान चिंतित हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सिंचाई में परेशानी न हो इसके लिए दोबारा तार लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.