गिरडीह, मार्च 18 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर पंचायत के चितरपोकी गांव में मंगलवार सुबह बिजली तार की चपेट में आने 5 मवेशियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत की मुखिया पंचम देवी, झामुमो नेता पिंटू हाजरा, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण नंदन अग्रवाल, भाजपा नेता अरुण हाजरा, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और भुक्तभोगी पशुपालक को सांत्वना दिया। घटना की सूचना मिलने पर गांडेय पशु चिकित्सालय की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी मरे हुए पशुओं का पोस्टमार्टम किया। इधर भुक्तभोगी पशुपालक चितरपोकी गांव निवासी कटी महतो और गणेश महतो ने अहिल्यापुर थाना, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी गांडेय और बिजली विभाग को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार...