बिजली तार की चपेट में आने से शौच को निकली महिला की मौत
आरा, मई 27 -- -आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में मंगलवार की शाम हुआ हादसा -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान महिला ने रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में बुधवार की शाम करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच के लिए जा रही महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला पिरौंटा गांव निवासी मिथिलेश पासवान की 40 वर्षीया पत्नी अनीता देवी थीं।
घटना का विवरण पुत्र दीपक पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी मां शौच के लिए बाहर की ओर जा रही थी। रास्ते में ही बिजली के खंभे से उनका हाथ स्पर्श कर गया। इससे उसे करंट लग गया और बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। कुछ देर बाद वह बाहर गया, तो देखा कि उसकी मां बेहोशी की हालत में जमीन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.