मोतिहारी, मार्च 15 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के बेलवा राय टोला मननपुर गांव में शनिवार को मकान निर्माण के दौरान बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान सेमरा गांव निवासी भरत राउत के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मननपुर गांव निवासी सुरेश पटेल के घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें मुकेश राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान की छत पर काम करने के दौरान अचानक वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह छत से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.