बिहारशरीफ, मार्च 22 -- बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर व मिस्त्री घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बंगालीपर मोहल्ले में मकान निर्माण के दौरान मिस्त्री और मजदूर हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए। गम्भीर रूप से झुलसे दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायलों में कटरा चौक का मिस्त्री प्रदीप कुमार है और मजदूर खलासपुर का चंदन कुमार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान बनाने के दौरान छड़ को दोनों उठा रहे थे, तभी 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...