बिजली तार की चपेट में आकर मां-बेटे घायल
रांची, जून 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पाटूक रोड पर सोमवार देर शाम बिजली का एलटी तार टूटकर बाइक सवार मां-बेटे पर गिर गया, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान पतरातू गांव निवासी सुनीता देवी और उनके पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी अपने बेटे के साथ सोस साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुल फैक्ट्री के पास अचानक बिजली का तार टूटकर उन पर गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से सुनीता देवी सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं अमित कुमार भी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सुनीता देवी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.