बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के गांव बेनीपुर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। बताया गया कि गाजियाबाद निवासी कृष्णा देवी की कृषि भूमि बेनीपुर में स्थित है, जिसकी देखरेख सुरेश चंद द्वारा की जाती है। शनिवार को अचानक बिजली के तारों से चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.