गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में बिजली ट्रिपिंग शहर को परेशान कर रही है। रविवार सुबह से देर संध्या तक रह-रहकर हो रही ट्रिपिंग लोगों को रुला रही है। गर्मी में लोग हलकान-परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर ट्रिपिंग संकट की वजह से घरों में एक साथ कई पंखें व बल्ब खराब भी हो जाते हैं। लोगों की नींद पर ट्रिपिंग और बिजली की कटौती चोट दे रही है। न तो दिन में चैन मिल रहा है और न रात में आराम। शहर को बिजली ट्रिपिंग से दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली के साथ निर्बाध पानी भी नहीं मिल पा रहा है। रविवार को फीडर नंबर एक में दोपहर दो बजे से बिजली गायब रही, जो संध्या आठ बजे आई। इस बीच बिजली आई, लेकिन दर्शन देकर चली गई। यही हालत शहर के अन्य तीन फीडरों का रहा। शहर से सटे ग्रामीण इलाके भी बिजली संकट से जूझ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.