बिजली ट्रिपिंग ने लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद छीनी
महोबा, मई 17 -- महोबा, संवाददाता। गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद छीन ली है। लोड बढ़ने से दिन भर बिजली गुल होने का सिलसिला जारी रहता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि भारी भरकम बिल चुकाने के बाद भी बार -बार विद्युत ट्रिपिंग ने चैन छीन लिया है। दिन भर बिजली के गुल होने का सिलसिला जारी रहा। विभागीय अभियंता फाल्ट से आपूर्ति बाधित होने की बात कह रहा है। पिछले तीन दिनों से बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान कर दिया है। रात में कीरत सागर और पठा फीडर की कई बार बिजली गुल हुई। रात में हर घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं ने घर से निकलकर रामकथा मार्ग में विरोध जताया। यहां के राजेंद्र कुमार, उपेंद्र द्विवेदी, नीरज कुमार आदि का कहना है कि पिछले तीन दिनों से चरखारी बाईपास, गांधी नगर की आपूर्ति बाधित हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.