बिजली ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल
गंगापार, मई 18 -- क्षेत्र में आए तेज आंधी के बाद किसी तरह बहाल हुई विद्युत उपकेंद्र नेवढ़िया की बिजली आपूर्ति लोगों को रुला रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूर्य की तलखी के कारण इन दिनों तापमान बढ़ा हुआ है। विद्युत उपकेंद्र नेवढिया से बमुश्किलन आठ घंटे के आस-पास बिजली आपूर्ति हो रही है। उपकेंद्र से संबंधित शाहपुर, मरहा, उरुवा, ऊंचडीह बस अड्डा, अमिलिया कलां आदि गांव के ग्रामीणों का कहना है कि आंधी के बाद से विद्युत उपकेंद्र नेवढ़िया की बिजली सप्लाई बद से बद्तर हो चुकी है। 24 घंटे के सापेक्ष महज 6-8 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में चरमरा गई बिजली आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान उस पर बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से लोगों के दिन का चैन और रातों का सुकून खत्म हो चुका है। बताया कि 24 घंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.