बोकारो, मार्च 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो से सदमा कला गांव के ग्रामवासियों ने पेटरवार स्थित प्रधान कार्यालय में बुधवार की शाम 6 बजे मुलाकात की। इस दौरान सदमा कला के महिला-पुरुषों ने एक विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांस्फार्मर खराब हो जाने के कारण पिछले एक महीने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चित्रगुप्त महतो ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा समस्या के त्वरित समाधान हेतु अतिशीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है...