मुंगेर, मार्च 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर जमुई मुख्य स्थित प्रखंड के मंझगांय पंचायत के रायपुरा चौक के समीप सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से धुआं और आग की तेज लपटें उठता देख स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग तथा अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की ओर से एहतियातन तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। वहीं सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मी बंटी यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर सब स्टेशन से लगभग छह किलोमीटर दूर रायपुरा चौक पर टीम के साथ पहुंचा और अग्निशमन कर्मी प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार एवं बंटी कुम...