विकासनगर, दिसम्बर 21 -- विकासनगर में खुले पड़े बिजली ट्रांसफार्मर के बॉक्स और अस्त-व्यस्त बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। इनकी चपेट में आकर कई बेजुबानों की मौत चुकी है। करंट लगने से कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बावजूद कोई इसकी सुध नहीं ले रहा है। शहर के मुस्लिम बस्ती में तो तारों के जाल बने हुए हैं। इनसे हर समय खतरा बना रहता है। कई बार स्थानीय लोग इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के साथ जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं मगर निगम इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ------- मुस्लिम बस्ती, कैनाल रोड पर दिक्कत विकासनगर के मुस्लिम बस्ती में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां घनी आबादी है। घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। ऊर्जा निगम ने यहां मीटर बॉक्स एक ही स्थान पर लगाए हैं। वहीं से कनेक्शन घरों में दिए गए है। एक ही मीटर बॉक्स से कई घरों को जोड़ा गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.