बरेली, मार्च 13 -- ‎बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सकल राजस्व आवश्यकता और वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बिजली टैरिफ से संबंधित जन-सुनवाई 17 मार्च को सुबह 11 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी। ‎मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सुनवाई में वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ प्रस्ताव, 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा और 2024-25 के टू-अप से जुड़ी याचिकाओं पर चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को अपनी आपत्तियां, सुझाव और विचार रखने का अवसर देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...