बरेली, मार्च 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सकल राजस्व आवश्यकता और वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बिजली टैरिफ से संबंधित जन-सुनवाई 17 मार्च मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सुनवाई में वित्तीय वर्ष 2026-27 के टैरिफ प्रस्ताव, 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा और 2024-25 के टू-अप से जुड़ी याचिकाओं पर चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को अपनी आपत्तियां, सुझाव और विचार रखने का अवसर देना है। इस संबंध में जारी सार्वजनिक सूचना और विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट तथा निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। निगम ने सभी उपभोक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.