फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- नवाबगंज, संवाददाता। बिजली टीम से गुरुवार को जो मारपीट हुयी उसमें 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। इसमें अभिलेख फाड़ने, मारपीट करने और मोबाइल लूट ले जाने का आरोप है। पुलिस नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। यह भी पढ़ें- पावर हाउस में हंगामा, 16 के खिलाफ दी थाने में तहरीरघटना का विवरण बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें नगला छेदा गांव निवासी करू, सौरभ, बबलू, कमलेश, भगत सिंह, वीकेश, अजय, नेमसिंह, छोटेलाल, दोदराम, करन सिंह, रामसनेही, पंकज, अरविंद को नामजद किया गया है। इसके अलावा दस अज्ञात और छह लोग दो बाइक सवार भी शामिल किए हुए हैं। जेई की ओर से दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 मई की दोपहर 2:30 बजे नगला छेदा में राजस...