मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली टीम से हाथापाई करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के एसडीओ की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 19 फरवरी को वह बिछिया गांव में जेई मनीष कुमार, जेई प्रवर्तन प्रमेंद्र सिंह, प्रवर्तन दल के दरोगा रतन सिंह, सिपाही प्रेमचंद, श्याम सिंह, ओमवीर तथा संविदा कर्मी कमल और नीरज के साथ बकाया बिलों को जमा करने और बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए गए थे। जहां बिजली टीम ने 189079 रुपये के बकायदार सुरेश पुत्र अहिवरन सिंह का कनेक्शन काटने की ...