आरा, फरवरी 24 -- -उतरने के बाद अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ -नाटकीय घटनाक्रम में कभी दो-तीन सीढ़ी नीचे आता और फिर उपर चढ़ जाता -नीचे उतरने के बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली पीरो, संवाद सूत्र भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव में बिजली टावर पर एक सनकी युवक मंगलवार की सुबह चढ़ गया। इसे लेकर क्षेत्र में काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों की ओर से लगातार समझाने-बुझाने के बाद लगभग तीन घंटे बाद युवक खुद बिजली टावर पर से नीचे उतरा। अगिआंव बाजार थाना पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे युवक को बिजली टावर पर चढ़ा देखा गया। शुरू में लोगों को लगा कि बिजली टावर पर तकनीकी खामी को ठीक करने कोई मैकेनिक चढ़ा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.