मोतिहारी, मार्च 18 -- तेतरिया,निसं। राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलाकी टोला निवासी सुरेंद्र भगत की पुत्री अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए शनिवार को बिजली के 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ कर शादी के लिए जिद पर अड़ी थी। पुलिस पदाधिकारी व परिजनों के समझाने पर युवती टावर से नीचे उतरी थी। सोमवार की संध्या में लड़की,लड़का के परिवार की सहमति से व ग्रामीणों की उपस्थित में राजेपुर थाना क्षेत्र के गालीमपुर शिवमन्दिर के पुजारी धर्मेंद्र झा ने मंत्रोच्चार के साथ प्रेमी काशीपकड़ी गांव निवासी प्रिंस कुमार से प्रेमिका बुलाकी टोला की युवती की शादी मंदिर के पुजारी ने करायी। शादी होने के बाद प्रेमिका ने बताया कि मेरा जो सपना था वह पुरा हो गया।अब दोनों एक साथ खुशी से जीवन व्यतीत करुंगी। मौके पर जितेन्द्र कुमार,प्रभात झा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हि...