बिजली जोड़ने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, मई 31 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धरमपुर गोसैसिंहपुर गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने ओम त्रिपाठी, उसकी मां सुनीता त्रिपाठी व भाई चक्की त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल तोड़ने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार गांव में जाने वाली बिजली लाइन के पोल से ओम त्रिपाठी पिछले कई दिनों से बिजली काट देता था। 17 मई की शाम आशुतोष त्रिपाठी गांव के लाइनमैन के साथ बिजली जुड़वा रहे थे, तभी ओम त्रिपाठी अपनी मां सुनीता त्रिपाठी व भाई चक्की त्रिपाठी के साथ पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाइनमैन पर ईंट-पत्थर चलाए तथा बीच-बचाव करने पर आशुतोष की लात-घूंसों, डंडों व ईंट-पत्थरों से पिटाई कर दी। घटना में आशुतोष की आंख व हाथ में चोट आई और मोबाइल भी टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में इलाज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.