आदित्यपुर, मार्च 18 -- आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर लघु उद्योग भारती की टीम जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार और अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार से मिली। उन्हें ज्ञापन सौंप कर बिजली की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। उद्यमियों को इसमें सुधार का आश्वासन दिया गया। टीम में जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महासचिव सपन मजूमदार, उपाध्यक्ष मनोज सहाय, उपाध्यक्ष विकास चंद्र, सचिव राकेश प्रसाद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...