बिजली चोरों पर शिकंजा, छह माह में 890 पर मुकदमा,1.35 करोड़ का जुर्माना
रामपुर, जुलाई 8 -- बिजली चोरी और अवैध रूप से लाइनों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। विभाग द्वारा पिछले छह महीनों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 890 उपभोक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
सवा करोड़ से अधिक का जुर्माना, वसूली शुरू जांच टीम ने पकड़े गए सभी मामलों का आकलन करने के बाद आरोपी उपभोक्ताओं पर कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। विभाग ने जुर्माने की राशि वसूलने के लिए भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक कार्रवाई की जद में आए 890 उपभोक्ताओं में से अब तक 85 उपभोक्ताओं से 8,00,000 रु की वसूली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.