बिजली चोरों पर ऊर्जा निगम का डंडा, गढ़ी बाहर मोहल्ले में छापेमारी से मचा हड़कंप
रुडकी, अप्रैल 30 -- झबरेड़ा, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में बिजली चोरी और मीटरों में छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम की टाम ने पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे के एक मोहल्ले में औचक छापेमारी की। इद दौरान मीटरों में गड़बड़ी पकड़ी गई। पिछले कुछ समय से विभाग को विद्युत मीटरों में तकनीकी छेड़छाड़ की गुप्त सूचनाएं और शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर टीम ने मोहल्ला गढ़ी बाहर में पुलिस के सहयोग से औचक निरीक्षण शुरू किया। गुरुवार को हुई इस छापेमारी के दौरान टीम ने 8 संदिग्ध उपभोक्ताओं के मीटरों की बारीकी से जांच की। कुल 8 में से 4 उपभोक्ताओं के मीटरों में तकनीकी छेड़छाड़ पाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.