बिजली चोरों को कनेक्शन देने की जांच भगवान भरोसे
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली चोरों और बकाये परिसर में नया कनेक्शन जारी करने के प्रकरण की जांच भगवान भरोसे है।
जांच की स्थिति मछोदरी उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार और मैदागिन उपकेंद्र के जेई विनोद कुमार को आरोप पत्र जारी होने के बीस दिन बाद भी जांच की फाइल नहीं खुली। जांच समिति की अध्यक्ष अधिशासी अभियंता पंखुरी गर्ग और सदस्य सहायक अभियंता विनोद कुमार ने दो जेई से अब तक पूछताछ भी नहीं की है जबकि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोपियों के नहीं आने पर समिति ने रिमांइडर जारी नहीं किया। वहीं, अपने को बचाने के लिए अवर अभियंता हर उपाय कर रहे हैं। यह चर्चा तेज है कि डिस्कॉम मुख्यालय में बैठे दो अधीक्षण अभियंता अपने चहेते अवर अभियंताओं के ढाल बने हैं। इस नाते न तो अब तक जांच शुरू हुई और न ही डिस्कॉम प्रबंधन की ओर से दबाव बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.