बिजली चोरी रोक लाइनलॉस कम करें : एडीजी
कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। घरेलू कनेक्शन लेकर ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर चल रहे हैं। इस तरह की सभी बड़ी बिजली चोरियों पर फोकस करके लाइनलॉस को कम करें। बिजली चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। यह निर्देश यूपीपीसीएल के एडीजी आरके स्वर्णकार ने दिए। बिजलीघर में एडीजी आरके स्वर्णकार ने बिजली थाना और प्रवर्तन की तीनों टीमों की समीक्षा की। उन्होंने केस्को एमडी नेहा जैन से बिजली चोरी व लाइनलॉस पर मंथन किया। दोनों आला अफसरों ने लाइसलॉस कम करने की कार्ययोजना तैयार की। करीब दो घंटे तक समीक्षा चली। एडीजी ने स्पष्ट कहा कि पांच किलोवाट से ऊपर की बड़ी बिजली चोरी पर फोकस किया जाए। अवैध रूप से बिजली पर चल रहे प्रतिष्ठानों को पकड़ा जाए। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सबसे ज्यादा लाइनलॉस वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.