नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेनो वेस्ट के डेरीन खेड़ा चौगानपुर गांव में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भाग रहे कर्मचारियों पर ईंट और पत्थर बरसाए गए। हमले में घायल तीन कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर इकोटेक-3 कोतवाली में तहरीर दी गई है। एनपीसीएल के अधिकारी के मुताबिक डेरीन खेड़ा चौगानपुर गांव में 15 ऐसे उपभोक्ता पाए गए हैं, जिनके यहां पिछले छह माह में बहुत कम बिजली की खपत दर्ज हुई, जबकि सभीघरों में बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। इस पर एनपीसीएल की टीम सूबेदार सूबेराम के घर पर निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान 15 से ज्यादा दुकानों में चोरी की बिजली का इस्तेमाल होते पाया गया। दुक...