बिजली चोरी रोकने को मारे छापे, पांच लोग पकड़े
गोंडा, जून 17 -- करनैलगंज, संवाददाता। बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के तहत सोनादसी पुरवा, सब्जी मंडी, गाड़ी बाजार तथा भैरवनाथ पुरवा समेत विभिन्न मोहल्लों में जांच की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन, मीटर एवं बिजली उपयोग की स्थिति का निरीक्षण किया गया। अवर अभियंता अमित कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 38 स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच में पांच लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। आरोपितों द्वारा विभागीय नियमों की अनदेखी कर सीधे लाइन से बिजली चोरी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में पांच के खिलाफ मुकदमा, 11 बकायेदारों के कनेक्शन काटे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.