मैनपुरी, अगस्त 5 -- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा मुख्यालय के मुख्य अभियंता वाणिज्यि अशोक कुमार बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व जेई मौजूद रहे। बैठक में जनपद के विभिन्न कॉमर्शियल और टेक्निकल पैरामीटर्स की समीक्षा भी की गई। बैठक में मुख्य अभियंता वाणिज्यि अशोक कुमार ने कहा कि विभाग का आर्थिक ढांचा राजस्व वसूली पर टिका है। जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शत-प्रतिशत राजस्व वसूली की जाए। बिजली चोरी पर लगाम लगाने को चेकिंग अभियान चलाया जाए। बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिजली बिल उपलब्ध कराएं। वहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत समाधान किय...