हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। शनिवार की सुबह तड़के 4:15 बजे से 6:15 बजे तक विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय की टीम ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान शहर और आसपास के कई इलाकों में एक साथ संचालित किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। छापेमारी के दौरान धन्नूपुरवा, मोमीनाबाद, इदरीशगंज, सुभाषनगर, बिलग्राम चुंगी, महेन्द्र नगर कॉलोनी, प्रगति नगर, अनंग बेहटा और खदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुल 25 लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। विभाग ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...