लखनऊ, अप्रैल 24 -- बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को चलाए गए जांच अभियान के दौरान 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पाए गए। सभी के कनेक्शन काटते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अमौसी जोन में अधिशाषी अभियन्ता रेड असेसमेन्ट एण्ड कलेक्शन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सात उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए मिले। इसमें सैफ, हुमैर अहमद, अली मिया, तौफीर सभी निवासी मुजासा थाना मलिहाबाद, जीमल अहमद, मो. सलमान, दोनों निवासी होम्स कालोनी सेन्ट ग्लार्स स्कूल के पास सिकरौरी दुबग्ग्गा और ओमवती, निवासी सेक्टर एच.3/31 बंसतकुज योजना दुबग्गा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लखनऊ मध्य क्षेत्र में 10 परिसरों पर विद्युत चोरी पाई गई, जिनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.