बगहा, फरवरी 15 -- मैनाटाड़। बिजली जेई देव ऋषि ने पुरैनिया, इनरवा बसंतपुर,धोबनी और लिपनी गांव में छापेमारी कर पंद्रह उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में मामला दर्ज कराया है। इसमें पुरैनिया के अनारूल शैख, महमद आलमगीर, अब्दुल्लाह हई, जहांगीर मियां, शेख जावेद, मुस्ताक खान, मुस्लिम शेख, शेख मोजदार, इनरवा बसंतपुर के बासदेव पासवान, साहेब महतो, लिपनी के पप्पू कुमार, दीनानाथ राय और धोबनी के मनोहर मुखिया व मनोज मुखिया शामिल हैं।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इधर अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.