बगहा, मई 12 -- चौतरवा। अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के खिलाफ विभाग के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लगभग पंद्रह लोगों पर विभाग ने कानूनी कार्रवाई की है। चौतरवा बिजली ग्रिड के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से चोरी-चुपके बिजली जलाने के मामले में पंद्रह लोगों पर चौतरवा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया की क्षेत्र के रायबारी महुआवा, बुलाहवा, मुरली, परसौनी सहित आधा दर्जन जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया गया है।। जेई ने बताया की इन लोगों द्वारा बिजली विभाग को लाखों की क्षति पहुंचाने का गया है, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि चोरी चुपके बिजली जलाने और बिजली विभाग के राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले पर करवाई की जा सके। वहीं चौ...