बक्सर, मार्च 11 -- नावानगर। बिजली कंपनी के जेई अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोनवर्षा थाना क्षेत्र के असरा गांव में छापेमारी कर 13 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा है। इसको लेकर जेई द्वारा सभी लोगों पर जुर्माना लगाते हुए सोनवर्षा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के यहां पूर्व से बिजली बिल बकाया है। जिसे लेकर सभी का बिजली का कनेक्शन फरवरी माह में ही काट दिया गया था। बावजूद सभी लोग बकाया राशि का भुगतान किए बिना अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल 13 लोग मेन सर्विस तार के एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर उपयोग करते पकड़े गए हैं। पकड़े गए सभी लोगों पर बकाया राशि के साथ उनके परिसर भार के अनुसार जुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.