धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। धनबाद एरिया बोर्ड के अधीन चोरी से बिजली जलाते 128 लोग पकड़े गए। कुल 22 लाख सात हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। धनबाद सर्किल में 770 जगहों पर अभियान चलाकर 48 लोग पकड़े गए। 9 लाख 68 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं चास सर्किल में 662 जगहों पर अभियान चलाकर 80 लोग पकड़े गए। 12 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना लगाते प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अपने-अपने क्षेत्र का सहायक अभियान कर रहे थे। यह जानकारी श्रवण कुमार महाप्रबंधक एपीटी, जेबीवीएनएल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.