जहानाबाद, मार्च 14 -- काको ,निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत अलीनगर पाली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए कुल 11 लोगों को पकड़ा गया। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा विभाग की ओर से 3,19,057 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली विभाग के अनुसार छोटकी मुराहरी गांव में छापेमारी के दौरान अनिल शर्मा तथा भगवान शर्मा को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। दोनों पर 38,974 और 38,974 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार मुरहारी टांड गांव में आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें संजय पासवान पर 32,188 रुपये, बुधन यादव पर 9,343 रुपये, छोटे यादव पर 33,127 रुपये, अवधेश ...