गिरडीह, दिसम्बर 12 -- गावां। गावां विद्युत विभाग ने थाना क्षेत्र के सेरुआ व डाबर गांव में गुरुवार को औचक जांच अभियान चलाया। अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करने व अत्यधिक बिजली बिल बकाया होने के बाद विभाग ने कई उपभोक्ताओं की लाइन काट दी थी। इस आरोप में गावां थाना में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अभियान की अगुवाई सहायक विधुत अभियंता प्रदीप कुमार राय कर रहे थे । बताया कि नामजद 11 लोगों ने बिजली चोरी करते हेतु पकड़ाया। इन लोगों पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई में सेरुआ निवासी इजराइल मियां, गिरजा रविदास व मनोहर रविदास पर 7390 रुपये, सोनू सिंह पर 18429 रुपये, बिनोद रविदास व सुधीर कुमार दास पर 14272 रुपये, सुरेन्द्र सिंह पर 16629 रुपये व डाबर निवासी सुरेन्द्र यादव व निरंजन यादव पर 14272 रुपये, अ...