बिजली चोरी में 10 के खिलाफ कार्रवाई
लखनऊ, मई 23 -- प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. के निर्देशन में बड़े बिजली बकायेदारों एवं बिजली चोरी में संलिप्त उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी पर 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियन्ता रेड असेसमेन्ट एण्ड कलेक्शन अमौसी क्षेत्र के नेतृत्व में जांच अभियान में 6 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। लखनऊ मध्य क्षेत्र के अन्तर्गत मॉर्निंग रेड के दौरान ठाकुरगंज क्षेत्र में 4 परिसरों पर विद्युत चोरी पाई गई, जिनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.