बगहा, मार्च 24 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता नगर के बिभन्नि इलाक़ों में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चला कर वद्यिुत विभाग ने साथ लोगो को चोरी की बिजली जलाते पकड़ा है । इन लोगो के विरुद्ध कनीय विधुत अभियंता दिनेश कुमार व मोहित कुमार ने अलग अलग एफआईआर दर्ज करवाई है । नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में सात अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई है । छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । उबन्होंने बताया कि एफआईआर में कोइरी टोला निवासी नौशाद अहमद , राम भगत , पियुनीबाग निवासी सोने लाल कुशवाहा, रमेश कुमार , बंगाली कॉलोनी निवासी महावीर प्रसाद, सुनीता देवी और लालबाजार निवासी योगेंद्र प्रसाद शामिल है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.